फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कपिल देव ने गड़करी से मांगा बिलासपुर में फ्लाईओवर

Wed, 04 Sep 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। उन्होंने मांग रखी कि दिल्ली-दून हाईवे पर बिलासपुर और मंसूरपुर में फ्लाईओवर बनना चाहिए। बिलासपुर में अब तक सैंकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण शहर में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले दिनों ही सहारनपुर के रहने वाले पुलिस दंपती की बिलासपुर कट के पास हादसे में मौत हो गई थी। कई लोग दिव्यांग हो चुके हैं। जिले की यह सबसे बड़ी समस्या बन गई है। यहां पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना चाहिए। इसके अलावा मंसूरपुर में शुगर मिल, मेडिकल कॉलेज, इंडस्ट्रीज होने के कारण यहां भी सड़क दुर्घटना होती रहती हैं। यहां भी ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें