फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों को रोकने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जाने से रोके जाएंगे शिवभक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर लगी रोक के चलते पुलिस-प्रशासन अब कांवड़ियों को हर हाल में उत्तराखंड जाने से रोकने की तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत जनपद में बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा, वहीं कांवड़ यात्रा पर रोक संबंधी जानकारी देने के लिए पूरे जिले में साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दूसरे साल कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन करीब एक पखवाड़े पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा कराने की घोषणा से शिवभक्त गफलत में हैं। इसके चलते पहले कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे पुलिस-प्रशासन का पूरा जोर अब कांवड़ियों को किसी भी दशा में उत्तराखंड जाने से रोकने पर फोकस हो गया है। एक ओर जहां उत्तराखंड सरकार कांवड़ लेने जाने वाले लोगों को क्वारंटीन अवधि में रखने की घोषणा कर चुकी है, वहीं पुलिस-प्रशासन भी इन्हें हरिद्वार जाने से रोकने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कांवड़ लाने के लिए शिवभक्तों को उत्तराखंड जाने से रोकने के लिए शनिवार रात से जिले के सभी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर सभी वाहनों को जांच के बाद ही जिले की सीमा में प्रवेश कराने और उत्तराखंड बॉर्डर पर आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, लोगों को कांवड़ यात्रा पर रोक संबंधी जानकारी देने के लिए हाईवे के साथ ही अन्य सभी वैकल्पिक मार्गों पर भी यात्रा रोक संबंधी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, अगले एक सप्ताह तक जनपद में भी सभी थाना क्षेत्रों में बैठक कर वहां के मौअज्जिज लोगों को अपने क्षेत्र से शिवभक्तों को कांवड़ लाने से रोकने का जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें