फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : आखिरी दिन सड़कों पर दौड़े डाक कांवड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाइक पर गंगाजल लाने वालों की सड़कों पर रही भीड़
विज्ञापन

- स्थानीय श्रद्धालु भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिव चौक

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। इस दौरान सड़कों पर डाक कांवड़ियों का उत्साह साफ दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन ने यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे।
अधिकतर श्रद्धालु मोटरसाइकिल पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। शिव चौक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने रामपुर तिराहा से यातायात मार्ग परिवर्तित किया था। इससे सड़कों पर अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं हुई। शिव चौक पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। इन व्यापक इंतजामों के कारण पूरी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पानीपत-खटीमा हाईवे पर रही भीड़
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारु रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंगलवार को पानीपत-खटीमा हाईवे पर डाक कांवड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। इसके अलावा, पुरा महादेव जाने वाले कांवड़िए बुढ़ाना मोड़ से होकर गुजरे। पुलिस की मुस्तैदी से कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें