हाईवे पर अभी कहीं बंद तो कहीं खुले हैं कट
कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने राजमार्ग पर वाहनों के संचालन के लिए व्यवस्था बनाई है लेकिन अभी राजमार्ग पर सभी कट पूरी तरह बंद नहीं किए जा सके। कहीं कट बंद कर दिए गए तो कुछ स्थानों पर अभी भी कट खुले हुए हैं। जो अभी हादसों को न्यौता दे रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांवड़ मार्ग पर वाहनों के न चलने के लिए परिवर्तन योजना लागू कर दिया गया हैं। यातायात पुलिस ने हाईवे पर सुरक्षा के लिए व्यवस्था तो बनाई है लेकिन राजमार्ग के कट अभी पूरी तरह से बंद नहीं किए जा सके।
पुरकाजी थाना क्षेत्र में छह में तीन अवैध कट अभी खुले हैं। छपार क्षेत्र में 11 कट हैं। इनमें से छह अभी खुले है। मंसूरपुर क्षेत्र में चार कट हैं और सभी खुले हैं। खतौली में 16 में से 15 बंद हैं। नई मंडी क्षेत्र में दिल्ली राजमार्ग पर पांच कट हैं लेकिन इन्हें बंद नहीं किया जा सकता।