कान्हा गोशाला का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर, मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में नवनिर्मित कान्हा गोशाला का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सरला ने किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों व सभासदों को सम्मानित किया गया।
उद्घाटन के दौरान गायों की पूजा व गोशाला में बंधी गायों को गुड़ खिलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सुरजीत गौतम ने कहा की बेसहारा गोवंश के लिए सरकार द्वारा गोशाला बनवाई गई है। गोशाला में फिलहाल 30 गोवंश मौजूद हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सरला ने कहा कि सभी कस्बेवासी गायों की सेवा करें। गायों की सेवा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर चेयरमैन के पति रविदत्त सभासद राजेश, पूर्व चेयरमैन अजय चेयरमैन राजीव सभासद संजय वकील सभासद, अहसान सभासद, मीरापुर नवीन सैनी, संजीव सील डॉक्टर रविदीप डॉक्टर अखिलेश, डॉक्टर हरेंदर, डॉक्टर हेमेंद्र प्रेमचंद, जयवीर, नीरज, शिवकुमार, भूपेंद्र, सुभाष, संदीप, अभिषेक, पवन, सतीष, मूलचंद शर्मा, नाजिम, शिवकुमार, अरुण कुमार, राज सिंह आदि मौजूद रहे।