फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे बनने बदलेगी क्षेत्र की सूरत

विज्ञापन
बुढ़ाना में बुढ़ाना-खतौली मार्ग खस्ता हालत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्टेट हाईवे बनने बदलेगी क्षेत्र की सूरत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। शामली के कैराना-खतौली-मोरना मार्ग को प्रदेश सरकार ने स्टेट हाईवे का दर्जा दे दिया गया है। स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष की लहर है। स्टेट हाईवे बनने से क्षेत्र में विकास की उम्मीद बढ़ गई है, प्रापर्टी कीमतें बढ़ेंगी और हाईवे के किनारे व्यापार करने के अवसर बनने से रोजगार के साधन बढे़ंगे। बेहतर यातायात सुविधा से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
इस मार्ग पर खतौली से लेकर बुढ़ाना तक मार्ग की स्थिति खराब है। लोक निर्माण विभाग ने खतौली-कैराना मार्ग पर खतौली से बुढ़ाना तक दो वर्ष पहले ओवर लेपिंग कार्य करवाया था। इस मार्ग पर दयालपुरी से लेकर खतौली तक नौ किलोमीटर मार्ग की स्थिति अधिक खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। हालांकि इस मार्ग का चौड़ीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अब इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा दिया है। यह मार्ग जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना से लेकर खतौली और कैराना होते हुए शामली तक बनेगा। इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने से इस मार्ग पर स्थित गांव अलीपुर अटेरना, रसूलपुर दभेड़ी, कल्याणपुर, मंडावली बांगर, रतनपुरी, कैलाश नगर, सिकंदरपुर कलां, बड़सू एवं सठेड़ी के लोगों में खुशी की लहर है। गांव वालों का कहना है कि स्टेट हाईवे बनने के बाद उनकी जमीन की कीमतें बढ़ जाएंगी। सड़क किनारे व्यापार करने के अवसर बढ़ेंगे। जिससे क्षेत्र लोगों को रोजगार मिलेेगा। संसाधन बढ़ेंगे आय में भी वृद्धि होगी। यातायात व्यवस्था सुधरने के कारण सब्जी एवं दूध उत्पादक किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। ग्रामीण कपिल सोम, सतेंद्र सोम, डॉ प्रमेंद्र ढाका, संदीप सोम, रविकांत, सोहनवीर सिंह, ओमबीर सिंह, विनोद कुमार, डॉ सतेंद्र चौहान, सुनील ठाकुर, प्रमोद कुमार ग्रामीणों का कहना है कि स्टेट हाइवे बनने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें