फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समर कैंप में खेली कबड्डी और वॉलीबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय शैक्षिक संग्रहालय में चल रहे पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के समर कैंप में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कबड्डी और वॉलीबाल में उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

कैंप के 13वें दिन प्रथम सत्र में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद वॉलीबाल और कबड्डी में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रधानाचार्य नितिन कुमार ने कहा कि समर कैंप में विभागीय निर्देश के अनुसार सभी गतिविधियां कराई जा रही हैं। प्रतिदिन के अनुसार रोचक तरीकों से गतिविधियों को सिखाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक भूपेंद्र सिंह आर्य, शिक्षिका नेहा गोयल, क्रीड़ा शिक्षिका सीमा रानी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें