फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोयला की ज्योति बालियान का पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रायल प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़कर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला की अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ज्योति बालियान का पैरा वर्ल्ड रैंकिंग, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
बालियान ने दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़कर अगस्त में यूरोप के चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली पैरा वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
इसके अलावा पैरा तीरंदाज खिलाड़ी का सितंबर माह में कोरिया में आयोजित होने वाली पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी ने जुलाई माह में चीन के बीजिंग में आयोजित पैरा एशियन चैंपियनशिप में तीन इवेंट में तीन पदक जीतकर अपने गांव, क्षेत्र व जनपद के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित यह पैरा तीरंदाज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 पदक जीत चुकी हैं, जिसमें पांच स्वर्ण पदक, चार रजत पदक व सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर वह अब तक 25 पदक हासिल कर चुकी हैं, जिसमें 20 स्वर्ण पदक शामिल हैं। पैरा तीरंदाज खिलाड़ी के पैरा वर्ल्ड रैंकिंग व पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चयन होने से परिजनों के अलावा ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें