फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ : शीला दीक्षित

Sat, 17 Sep 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं शीला दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर खतौली पहुंचीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे, उनके बिजली के बिल भी आधे किए जाएंगे।
विज्ञापन


चीतल ग्रांड मोटल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए शीला दीक्षित ने चुनाव में गठबंधन से इंकार करते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश में अकेले दम पर विधानसभा का चुनाव लडे़गी। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा। प्रदेश में उद्योग स्थापित कर लोगों का काम देंगे। हमने पहले भी किसानों का 78 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था। फसलों के रेट निर्धारण में किसानों का प्रतिनिधि मौजूद होगा, उनसे मिले बिना रेट का निर्धारण नहीं होगा। 

यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि दौरे से लोगों में उत्साह है तथा उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। 27 साल से यूपी बेहाल है। अब जनता बदलाव चाहती है। यह यात्रा हर जिले को टच करेगी, हर वोटर को टच करेगी। प्रदेश में कांग्रेस कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर नहीं हुई बल्कि कांग्रेसी कमजोर था। हम सब को जोड़ कर खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को फेल बताया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष नानू मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें