क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश से मुलाकात करते जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सचिव डा. अनवर व प?
- फोटो : DEVBAND
जेटी मेडिकल कॉलेज की टीमें गांवों में करेंगी रोगियों की जांच
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सचिव डॉ. अनवर सईद ने आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें आयुष काढ़ा के पैकेट भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश से उनके आवास पर मिलकर डाक्टरों की विशेष टीमों का गठन किया। जो ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक जांच कर रोगियों को दवाइयाें का वितरण करेंगी।
बृहस्पतिवार को जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के सचिव डॉ. अनवर सईद ने आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान डॉ. सईद ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंत्री को आयुष काढ़ा के पैकेट भेंट किए। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा की गांव गांव जाकर रोगियों की जांच करना और उन्हें दवाइयों का वितरण करना जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज का सराहनीय कार्य है। इसके उपरांत डॉ. अनवर सईद व संस्था के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अख्तर सईद ने क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह से उनके जड़ौदा जट्ट गांव स्थित आवास पर मुलाकात की। डॉ. अख्तर सईद ने बताया की संस्था की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम ओर बचाव के लिए डॉक्टरों की विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिसमें 6 डॉक्टर के साथ 10 टीम प्रतिदिन क्षेत्र के गांवों में प्रारंभिक जांच करेंगी और रोगियों को आयुष काढ़ा तथा जरूरी दवाइयों का वितरण करेंगी। इसके साथ ही उन्हें शासन की गाइडलाइन से भी अवगत कराया जाएगा। वार्ता के दौरान डॉ. कमरुज्जमा कुरैशी, डॉ. खलील आदि मौजूद रहे।