फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लुटेरे की निशानदेही पर लूट के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में मुठभेड़ के दौरान फरार हुए चेन लुटेरे से पौड़ी गढ़वाल जेल में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर में खड़े स्कूटर की डिग्गी में छिपाकर रखे गए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी चेन स्नेचर मुठभेड़ के बाद फरार होकर पौड़ी गढ़वाल में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व गांधी कॉलोनी में दिनदहाड़े मुठभेड़ के दौरान चेन लुटेरे कर्मचंद निवासी बहादराबाद जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। उसका साथी बाबूराम निवासी बहादराबाद फरार हो गया था। गांधी कॉलोनी चौकी इंचार्ज एसआई धीरज सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार लुटेरा बाबूराम उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। इसकी जानकारी मिलने पर एसआई धीरज सिंह ने टीम के साथ पौड़ी गढ़वाल जेल पहुंचकर बाबूराम से पूछताछ की। एसआई ने बताया कि आरोपी ने लूटे जेवरात अपने घर में खड़े एक्टिवा की डिग्गी में छिपाए जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस बहादराबाद में बाबूराम के घर पहुंची और एक्टिवा की डिग्गी से लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जेवरात बरामदगी को जांच में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें