छात्राओं को दिए जर्सी व जूते
भोपा (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज में शमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छात्राओं को जर्सी, जूते और जुराब वितरित की गई। ट्रस्ट संचालक सुनील मलिक और संदीप राठी ने बताया कि कॉलेज में पेयजल प्याऊ भी लगाई जा चुकी है। स्कूल प्रधानाचार्य राजेश शिवाच के साथ ही संस्था के राजकुमार, सचिन कुमार, गौरव मलिक, परविंदर, सुरेंद्र कुमार, विवेक बालियान, कमल गुप्ता व राजीव चहल आदि मौजूद रहे।
- मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
शाहपुर। कमला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में बुधवार को वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक डॉ ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्य योगेंद्र बालियान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गंगाराम, राजीव बालियान, सुबोध कुमार, हरलाल, उमा देवी, पूजा, रजनी, अन्नू, रचना, संजीव, उस्मान, सतेंद्र व जगराम आदि मौजूद रहे।
- ज्ञानस्थली में मनाया मां सरस्वती का जन्मोत्सव
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बुधवार को मां सरस्वती का जन्मोत्सव पर हवन - पूजन किया गया। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती के पूजन का महत्व बताया। हवन में यजमान स्कूल निदेशक बीपी सिंह व प्रधानाचार्य दीपक धीमान रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।