फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। संभलहेड़ा पुलिस चौकी के निकट ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे लखनऊ के काकोरी निवासी अधेड़ को जेसीबी ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के गांव दुबग्गा निवासी बॉबी त्यागी बृहस्पतिवार को किसी काम से कार से मुजफ्फरनगर आ रहे थे। देर रात पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित संभलहेड़ा चौकी के निकट स्थित एक ढाबे पर उन्होंने खाना खाने के लिए कार रोकी थी। खाना खाने के बाद जैसे ही वे कार तक जाने के लिए सड़क पार करने लगे, मीरापुर की ओर से आती तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मारने के बाद कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। मामले में शुक्रवार को उसके परिजन थाने पहुंचे और बेटे हर्ष त्यागी ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें