बुढ़ाना में जयंत चौधरी की जन आशीर्वाद जनसभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने 5 लाख 11 हजार रूपय?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। आशीर्वाद पथ यात्रा की जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं। पगड़ी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। छपरौली में जो विरासत मुझे सौंपी गई, आप लोगों सहारे ही उसे संभाला है, सभी का सहयोग चाहिए। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए चौधरी अजित सिंह के जो कार्य अधूरे रह गए है, उन्हें पूरा किया जाएगा। आप लोगों का सहयोग चाहिए।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में भीड़ को देखकर जयंत चौधरी गद-गद और भावुक हो गए। उन्होंनेे कहा कि कोरोना काल के कारण आप आपने नेता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। पगड़ी भी लेकर सभी नहीं आ सके। छपरौली से जो शुरुआत हुई थी। उसी कड़ी में आज यहां सभा की गई है। मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आगे भी हमको मिल कर लड़ाई लड़नी है, यह आसान नहीं है। कांटे भी लगेंगे, ठोक र भी लगेगी, लेकिन जैसे एक परिवार में जो परिस्थति हो उससे निपटते हैं, जूझते है। उसी प्रकार से हमें भी चौधरी चरण सिंह के नीतियों पर चल कर चौधरी अजित सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करना है, इसके लिए हाथ जोड़ कर मैं नतमस्तक होकर उसकी शरण में आया हूं। जिस पर सभी ने हाथ उठा कर जयंत का साथ देने का वायदा किया।