जनपद जाट महासभा की सभा में मौजूद ग्रामीण : स्रोत संगठन
मुजफ्फरनगर, सिसौली। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि बिना आरक्षण के जाट समाज का भला नहीं होगा। समाज ने तरक्की की है, लेकिन पिछले कुछ सालों से जनसंख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। सिसौली में 30 मार्च को होने जा रही जाट आरक्षण महापंचायत के लिए शुक्रवार को उन्होंने बरवाला, सिसौली, खेड़ी गनी, मोहमदपुर, फुगाना गांव में सभाएं की। गांव फुगाना में सभा की अध्यक्षता बीरसेन और संचालन जयवीर सिंह ने किया। बालियान ने कहा कि बिना आरक्षण के समाज का भला नहीं हो सकता, क्योंकि हमारे समक्ष जो बिरादरी है, उनको आरक्षण मिल रहा है। उसकी वजह से दूसरी बिरादरी बहुत आगे बढ़ रही है। हमारा समाज बिना आरक्षण के पिछड़ रहा है। बच्चों के भविष्य के लिए सिसौली पहुंचें और महापंचायत में शामिल हो जाएं।
इस मौके पर ओमकार अहलावत, बिट्टू सिखेड़ा, राधेश्याम बालियान, सतेंद्र राठी, राकेश बलियान, राहुल पवार , पंकज मालिक ,जितेंद्र मलिक विनोद मलिक मौजूद रहे।