फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : मलिक

Thu, 09 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाट आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में 30 जून तक जगह-जगह धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताया कि जब तक जाट आरक्षण की मांग पूरी नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


जाटों हाइवे नावला कोठी पर  चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान अर्द्घसैनिक बल सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

नेशनल हाईवे स्थित नावला कोठी पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार सुबह 10 बजे जाट समाज के लोग इकट्ठा हुए। जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर नावला कोठी पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि सामाजिक लड़ाई एकता के बल पर जीती जा सकती है। सभी दलों के जाट नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान विश्वास दिलाया था कि चुनाव के बाद जाटों को आरक्षण दिलाया जाएगा। उनका यह वायदा झूठा साबित हुआ है। वर्ष 2011 के रेल रोको आंदोलन में सरकार का कोई नुकसान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे जाटों पर बीजेपी सरकार ने फायरिंग कराई। उन्होंने कहा कि आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है। जब तक जाटों को केंद्र और हरियाणा में आरक्षण नहीं मिलेगा। इसी तरह उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश में जाट आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष समिति 30 जून तक अलग-अलग जगहों पर 61 धरने-प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सतीश कुमार कुशवाहा को सौंपा। धरना सुबह 10 बजे से दो बजे तक चला। सीओ शिवराज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। अध्यक्षता अतर सिंह और और संचालन मनीष चौधरी ने किया। महासचिव वीरपाल राणा,

मानवेंद्र वर्मा, विजयपाल बालियान, राजेंद्र राठी, संजय पंवार, कपिल, चौधरी बालेंद्र, इंद्रपाल सिंह सोंटा, जयप्रकाश शास्त्री, प्रमोद अहलावत, आनंद दौलतपुर, सुबोध प्रधान, कंवरपाल, चांदवीर, मदनपाल, सतेंद्र प्रधान, रविंद्र, रामकुमार, नीटू, शरणपाल मुखिया आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें