फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सुनेंगे, सरकार की बात रखेंगे भाजपा के जाट नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जाट नेता किसानों की सुनेंगे बात : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के दिल्ली स्थित आवास पर किसान आंदोलन को लेकर पश्चिम के जाट नेताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि सभी सांसद, मंत्री, विधायक किसानों के बीच जाकर उनकी बात सुनेंगे और सरकार की बात उनके सामने रखेंगे।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के चलते अब गृहमंत्री अमित शाह आगे आ गए हैं। गत दिवस अमित शाह ने जाट समाज के सांसदों के साथ बैठक की थी और अलग-अलग प्रदेश की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी है। ये लोग जाट समाज के आंदोलनकारी किसानों को समझाने का काम करेंगे। इसी के चलते बुधवार को लगभग चार घंटे तक दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा से जुड़े जाट नेताओं की बैठक चली। इस बैठक में डॉक्टर संजीव बालियान के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और भूपेंद्र सिंह, सभी 12 विधायक, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रदेश स्तर के पार्टी के सभी जाट पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विचार विमर्श के बाद यह निर्णय हुआ कि सभी लोग किसानों के बीच जाएंगे और उनकी बात सुनेंगे। सरकार की बात किसानों के सामने रखेंगे। किसानों की जो समस्याएं हैं, उनको सरकार के सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बैठक होना तो स्वीकार किया, लेकिन बैठक में हुए निर्णयों को लेकर कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें