फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और उल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 

Fri, 26 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी पर सजा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। देर रात्रि को कान्हा के जन्म के उपरांत आरती कर भगवान को भोग लगाकर व्रत खोले गए। देहात में पर्व पर घरों में विशेष मिष्ठान बनाए गए।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को रंगीन रोशनी से भव्य रुप में सजाया गया। मंदिरों और लगी मुहल्लों में विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गई। जिन्हें देखने के लिए देर रात्रि तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर में भगवान श्रीकृष्ण की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से सजाए गए, जिनमें बहुत ही सुंदर-सुंदर एवं मनोहारी झांकियां सजाई गई। इसके साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी जन्माष्टमी को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने घरों के बाहर गली मौहल्लों एवं बाजारों में सुंदर झांकियां सजाई। गांधी कालोनी के सुभाष नगर स्थित श्री शिवशक्ति शनि मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


भगवान आशुतोष, पार्वती, श्री राधा-कृष्ण, सुदामा, श्रवण, साईंबाबा की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी रही। श्रीबाला जी धाम सेवा समिति मंदिर को भी बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। मंदिरों में अनेक सुंदर झांकियां सजाई गयी। श्रीगणपति धाम पर मेला भी लगा। नई मंडी स्थित माता वाले मंदिर में अमरनाथ जी की गुफा लगाई गई। सरवट फाटक स्थित संकट हरनी दुुर्गा मंदिर, प्राचीन  भौहरो वाले मंदिर, गांधी कालोनी स्थित श्री गोलोकधाम  मंदिर,

बाबा मोहनराम मंदिर समेत नगर के सभी मंदिरों को भव्य रुप से रंगीन रोशनी से सजाया गया। मंदिरों और लगी मुहल्लों में सजाई गई धार्मिक झांकियां देखने वालों को देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। मध्य रात्रि को श्री कृष्ण जन्म के उपरांत विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान को भोग लगा कर व्रत खोला गए। जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सभी मंदिरों के आसपास एवं मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें