फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारूल उलूम में अवैध निर्माण कराए जाने की मुख्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम में अवैध निर्माण कराए जाने के संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन

बजरंग दल नेता ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि दारूल उलूम परिसर में अवैध हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी पूर्व में शिकायत किए जाने के बाद शासन-प्रशासन ने संज्ञान लिया था। वृहद पुस्तकालय बिना मानचित्र व प्रशासन की बिना स्वीकृति के कराए जाने पर नोटिस जारी कर संस्था से जवाब मांगा था। पत्र में आरोप लगाया कि यह सब प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है, क्योंकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी गई जांच पर अमल करते हुए एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दारूल उलूम में अवैध निर्माण कराए जाने के संबंध में संस्था के उपकुलपति को पांच बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। किंतु संस्था की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
इंजीनियर प्रशासन के पास जल्द जमा कर देंगे दस्तावेज : मद्रासी
देवबंद। दारूल उलूम के नायाब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने पूर्व के बयान को दोहराया कि पुराने बैनामा होने के चलते दस्तावेज जमा कराने में देरी हुई है। अधिकांश दस्तावेज इंजीनियरों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जल्द ही वह उन्हें प्रशासन के पास जमा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें