फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में जनजागरण यात्रा निकालेगी शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक में 12 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। पार्टी ने छपाक फिल्म का विरोध कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

प्रकाश मार्केट स्थित शिवसेना कार्यालय पर पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व जिला प्रमुख नरेंद्र पवार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के बारे में मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। मुस्लिमों को इस कानून के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य 12 जनवरी को जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शिव सेना कार्यालय प्रकाश चौक से शुरू होकर 20 दिसंबर को हिंसा प्रभावित क्षेत्र मीनाक्षी चौक, खालापार से निकलती हुई नगर के अनेक क्षेत्रों से होते हुए शिव चौक पर संपन्न होगी। नगर प्रमुख लोकेश सैनी ने कहा कि छपाक फिल्म का विरोध करने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज बहुत गलत है। अगर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही न हुई तो भाजपा जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, अनुज चौधरी, वैभव यादव, राजेश शर्मा, दिग्विजय चौधरी, आशीष मिश्रा, अखिलेश पुरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें