फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शव नहर पुल पर रखकर लगाया जाम, नौकरी और गिरफ्तारी की मांग की

विज्ञापन
5-सिखेड़ा गंगनहर पुल पर मृतक किसान का शव रखकर जाम लगाते परिजन व ग्रामीण
विज्ञापन
परिजनों का पुलिस पर आरोप, समय पर उपचार मिलता तो बच सकती थी किसान की जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव काटका के रहने वाले मारपीट में घायल अधेड़ किसान महकचंद के लिए परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं। परिजनों का आरोप हैं कि समय पर उपचार मिल जाता तो महकचंद की जान बच जाती। इससे गुस्साएं परिजनों ने शव को सिखेड़ा नहर पर रखकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पहुंचकर समझाया। परिजनों ने एक सदस्य को नौकरी व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
कोतवाली के गांव काटका निवासी भतीजा मंगू अपने घायल ताऊ किसान महकचंद को लेकर उपचार के लिए जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। सरकारी प्रक्रिया के तहत पुलिस केस होने की वजह से चिकित्सकों ने पुलिस का मीमो मांगा। इसे लेकर भतीजा अपने घायल ताऊ को बाइक पर लेकर मीमो लेने के लिए थाना जानसठ पहुंचा। जानसठ पुलिस ने घटनाक्रम थाना सिखेड़ा बताकर भतीजे मंगू को थाना सिखेड़ा जाने के लिए कह दिया। भतीजे मंगू ने थाना जानसठ और सिखेड़ा थाना के चक्कर काटे। थाने से मीमो लाने की प्रक्रिया में भतीजे मंगू को करीब एक-डेढ़ घंटा लग गया। इसी चक्कर में किसान महकचंद को समय पर उपचार नहीं मिल सका। इस कारण किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार मिल जाता तो किसान महकचंद की जान बच सकती थी। पुलिस द्वारा इधर-उधर दौड़ाने से ही किसान महकचंद की मौत हो गई। उधर, अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज परिजन जानसठ अस्पताल से शव लेकर सिखेड़ा थाने जाने के लिए चल दिए। मगर, रास्ते में उन्होंने शव को सिखेड़ा नहर पुल पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों और वाहनों की लाइन लग गई। एसपी सिटी ने पहुंच कर आश्वासन दिया कि नौकरी के लिए शासन को लिखा जाएगा। आरोपियों को जल्द पकड़ जेल भेजेंगे। इसके बाद जाम खोला और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें