फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट छात्रों ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव

विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते जमीयत यूथ क्लब के स्काउट छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जमीयत यूथ क्लब ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जमीयत यूथ क्लब के स्काउट प्रशिक्षित छात्रों ने विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच जान जोखिम में डालकर काम करने वालों की हौसलाअफजाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव कारी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्काउट के जिले भर में ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप को एंटी कोरोना ग्रुप का नाम दिया गया है। समूहों में स्काउट कोविड-19 महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों को सैनिटाइज कर रहे हैं। कारी जाकिर हुसैन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य कर्मी, डाक्टर, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मी, अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा में लगे हैं। ऐसे में जनता की जिम्मेदारी है कि इन सभी का पूर्ण रूप सहयोग करें। उन्होंने भीड़भाड़ न करने, एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने, फेस मास्क लगाने एवं मोहल्लों को खुद सैनिटाइज करते रहने की अपील की। इस दौरान कारी मोहम्मद सादिक, कारी मोहम्मद आदिल, जमीयत यूथ क्लब के स्काउट नूर मोहम्मद, समीउल्ला, सनाउल्ला, शाहनवाज, मोहम्मद शिबली, मोहम्मद अफजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें