फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्रों की हर स्तर पर लड़ाई लडेगी जमीयत उलमा हिंद : कासमी

विज्ञापन
मौलाना हकीमुद्दीन कासमी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
मदरसा छात्रों की हर स्तर पर लड़ाई लडे़गी जमीयत उलमा हिंद : कासमी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि देवबंद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने जिन मदरसा छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनकी लड़ाई जमीयत हर स्तर पर लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

रविवार को देवबंद पहुंचे मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश के संविधान में हर एक व्यक्ति को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है। इसके तहत जमीयत उलमा हिंद ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाई है। मौलाना ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने और अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ही केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन जैसे काले कानून को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जल्दबाजी में यह बिल लाया गया, उससे पूरे देश में उबाल है। मौलाना ने कहा कि देवबंद में मदरसा छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान जो सड़क जाम की, उसे वह भी सही नहीं मानते। मगर मुकदमे दर्ज कर करना भेदभाव पूर्ण रवैया है, क्योंकि उसी दिन देवबंद से कुछ ही दूरी पर एक दूसरे गुट ने सड़क जाम की थी और उनके खिलाफ प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जमीयत उनकी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें