परिषदीय विद्यालय में ड्रेस वितरित
बुढ़ाना। रायपुर अटेरना के परिषदीय विद्यालय में बच्चों को ड्रेस का वितरण किया गया। मंगलवार को गांव के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को नई ड्रेस वितरित की गई। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार के हाथों से बच्चों को ड्रेस वितरित कराई गई। इस दौरान प्रबंध समिति सदस्य व अध्यापक अंजू रानी, तेजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, उर्मिला, अर्चना, उषा, गीता, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।