फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा, लगाया जाम

Mon, 21 Mar 2022 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यही नहीं आरोपी युवक के साथियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। वहीं पीड़ित परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में कक्षा आठ की एक छात्रा के साथ पड़ोस के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया और युवक के साथियों ने अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


वहीं छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन पर रसूखदारों ने समझौते के लिए दबाव बनाया। रविवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ गए।

थानाध्यक्ष ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई और पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया। इसके बाद जाम और प्रदर्शन समाप्त हुआ। पीड़ित छात्रा अनुसूचित जाति से है और आरोपी दूसरे वर्ग से बताया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली पर कैमरे में कैद हुआ ये खौफनाक सीन: गुब्बारा लगते ही हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार टेंपो, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पीड़ित छात्रा का पिता मानसिक रूप से बीमार है और आरोपी उनके पास आता-जाता था। आरोपी के पक्ष के रसूखदार लोग तीन दिन से पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। जिसके बाद परिवार ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: होली पर हादसों का कहर: पति-पत्नी और एंबुलेंस चालक समेत आठ लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम, दर्दनाक हैं घटना की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें