फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक

विज्ञापन
शहर में शिव मूर्ति पर जलाभिषेक को आए श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का पूजन कर अभिषेक किया। हालांकि रक्षाबंधन के चलते शिवालयों में भीड़ कम रही। शिव मूर्ति पर भी जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालु जल घर से लेकर आए। यहां पर पहली जैसी भीड़ नजर नहीं आई। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
सावन माह के पांचवें व अंतिम सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक किया गया। रक्षा बंधन के कारण सुबह मंदिरों, शिवालयों में श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में जलाभिषेक किया। शहर में शिव मूर्ति पर शाम तक जलाभिषेक होता रहा। श्रद्धालुओं ने घर से जल लेकर आए और जलाभिषेक किया। आरती में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर में बोहरा का मंदिर, गांधी कालोनी मंदिर, अनंतेश्वर महादेव मंदिर, सुभाषनगर के शिव मंदिर आदि मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि पुलिस ने किसी को जलाभिषेक से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मीरापुर में कोरोना महामारी के चलते श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों पर भक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए जलाभिषेक किया। संभलहेड़ा में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ पंचमुखी मंदिर में भी जलाभिषेक हुुआ। कस्बे के राम मंदिर ,योगमाया मंदिर, शनि मंदिर ,कच्चा पक्का शिव मंदिर, गंगा मंदिर में भी शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें