फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के शिवालयों में किया गया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के शिवालयों में किया गया जलाभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही देहात क्षेत्र के सभी शिवालयों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे, जिन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी शिवालयों में जलाभिषेक किया। पुलिस-प्रशासन की ओर से ऐहतियातन सभी शिवालयों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा स्थित सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति की ओर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात रहे। पंडित अंकज शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, गुड्डू चौधरी, विपिन राजवंशी, सतेंद्र कुमार, मनीष कटारिया, विपिन गुर्जर, कृष्णपाल सैनी, राजू धीमान, अमरीश कश्यप, जोनी और शुभम पाल का सहयोग रहा। शिव मंदिर फिरोजपुर, भैरवनाथ शिव मंदिर, सैनी शिव मंदिर, श्रीराम शिव मंदिर, पंचायती शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर, शीतला माता शिव मंदिर, योगमाया शिव मंदिर और कच्चा-पक्का शिव मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

- शाहपुर। क्षेत्र के गांव सांझक स्थित सिद्धपीठ स्वयं प्रकट शिव-दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पंचामृत से जलाभिषेक किया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, सिद्धपीठ मां गोकुला देवी मंदिर, मंगलापुरी मंडी स्थित शिव मंदिर, मेन रोड स्थित शिव दुर्गा मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर में भी जलाभिषेक किया गया। गांव सोरम, गोयला, काकड़ा, पलड़ी, काकड़ा, दुल्हेरा, चांदपुर, धनायन और दिनकरपुर गांवों में भी मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।
- छपार। गांव छपार, खुड्डा, महरायपुर, दतियाना, बढेड़ी, तेजलहेड़ा और बरला स्थित शिवालयों में भी जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में लगी रही। गांव बसेड़ा के संत रविदास मंदिर में जलाभिषेक के साथ ही विशाल भंडारा किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह, पूर्व प्रधान धर्मबीर सिंह, तिलक राम, समेरचंद, कालूराम, मीरहसन, चरणसिंह और रामकिशन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

- भौराकलां। क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ स्थितआनंद कुटी मंदिर, बाजार शिव मंदिर, सिसौली स्थित होली चौक शिव मंदिर और सिद्धपीठ मंदिर अटाली चिरौली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।

सम्भलहेडा पंचमुखी महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें