फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए

विज्ञापन
जैन मुनि से आशीर्वाद लेते भाजपा के जिलाध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए
विज्ञापन

बुढ़ाना। जैन मुनि वीरसागर जी महाराज ने समाज के श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। पशुओं पर दया करें। समाज कल्याण की भावना के साथ समाज में रहकर कार्य करें। मुक्ति के लिए भगवान को याद करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे के कांधला रोड पर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि वीरसागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सच्चाई की राह पर चलना चाहिए। बुराई की राह पर चलने वाले मनुष्य का कभी भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें पशु एवं पक्षियों पर दया करनी चाहिए। समाज कल्याण की भावना के साथ समाज में रहकर कार्य करें। इस मौके पर पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने महाराज श्री के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। जैन समाज की ओर से उन्हें महाराज श्री की मूर्ति देकर व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति जिलाध्यक्ष राजेश संगल, महेश जैन, पवन जैन, नरेंद्र जैन व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें