फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गुड़ विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। मंगलवार सुबह तितावी थाना क्षेत्र के मुज़फ्फरनगर–शामली–खटीमा मार्ग पर तेज़ रफ्तार कार ने रेहड़ा सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ा चालक सोहजनी जाटान निवासी तेजपाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान कार भी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तेजपाल रोज़ाना की तरह सुबह गांवों में गुड़ बेचने जा रहा था। जब वह लालूखेड़ी-धोलरा खटीमा मार्ग के पास पहुंचा, तभी मुज़फ्फरनगर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने रेहड़े में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ा दूर जा गिरा और तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक बेल्डा, रुड़की निवासी छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं कार चालक का साथी चितरंजन हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें