फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील कर्मचारी और किशोर की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/ छपार। जानसठ में हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जानसठ तहसील के कर्मचारी की मौत हो गई। छपार में मैजिक गाड़ी के नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव तालड़ा निवासी गुलबीर (56) जानसठ तहसील में कर्मचारी था। सोमवार देर शाम वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। तालड़ा तिराहे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। छपार में खामपुर-गोपाली मार्ग पर खुड्डा में गांव खुड्डा निवासी महताब का 10 वर्षीय बेटा साद घर के बाहर साइकिल चला रहा था। खामपुर की ओर से एक टाटा मैजिक गाड़ी आई।
साइकिल बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक साइकिल पर पलट गई। किशोर उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टाटा मैजिक के चालक को सहित पकड़ लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें