फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ौदा के श्रमिक की गोवा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जड़ौदा के श्रमिक की गोवा में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव जड़ौदा के श्रमिक की गोवा में स्टील फैक्टरी में कार्य करते हुए मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार की रात शव को गोवा से लाकर गांव में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा निसार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भतीजा 24 वर्षीय इरशाद पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ राजूदीन गोवा की स्टील फैक्टरी में कार्य करता था। 25 मई को कार्य करते हुए भट्ठी ने बैक मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। इलाज के दौरान चार दिन पहले उसने गोवा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। रविवार की रात गोवा से उसके शव को लाकर गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इरशाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें