फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्रों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई छात्रों का विकास भवन पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कंपनी पर अप्रेंटिस के बजाय मजदूरी कराने का आरोप लगाते हुए आईटीआई छात्रों ने विकास भवन पर धरना, प्रदर्शन किया। बाद में सीडीओ के न मिलने पर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देकर दूसरी कंपनी मेें भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन पर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि 14 जुलाई को प्रशासन की ओर से 62 छात्रों को एक वर्ष की अप्रेंटिस के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश में बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी के लिए भेजा गया था। एक सप्ताह बाद मिले ऑफर लेटर मेेें अवधि तीन वर्ष बताई गई। आरोप है कि संबंधित ट्रेड की अप्रेंटिस देकर उसका प्रशिक्षण देने के स्थान पर कंपनी ने मजदूरों का काम कराया। इस बाबत डीएम कार्यालय पर आईटीआई प्रधानाचार्य से वार्ता कर एक सप्ताह में कंपनी से करार समाप्त दूसरी कंपनी में भिजवाने का आश्वासन मिला था। अभी तक समस्या का समाधान न होने से उनका भविष्य खराब हो रहा है। छात्रों ने डीएम से समस्या का समाधान कर अप्रेंटिस के लिए दूसरी कंपनी में भिजवाने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में दीपांशु, रोहित, शिवम, सूरज, संदीप कुमार, शुभम धीमान, रोहित कुमार, विकास कुमार, गौतम दक्ष, निकेश आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें