फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीबीएसई की दोनों चरण की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 में होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है। इस बार दो चरणों में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। पहली 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं और दूसरी 15 मई के बाद प्रस्तावित हैं। पहले चरण की परीक्षा में सभी विषयों की परीक्षा अनिवार्य रूप से देनी होगी। दूसरे चरण की परीक्षा में वहीं विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पहले चरण की सभी विषयों की परीक्षा दी होगी। शिक्षकों का सुझाव है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और परीक्षा की तैयारी को क्रमबद्धता के साथ करें।
विज्ञापन

पहले चरण अनिवार्य और दूसरा होगा वैकल्पिक
न्यू हॉराइजन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि पहले चरण की परीक्षा अनिवार्य होगी। इसमें प्रश्न पत्र पहले की तरह ही विषयवार होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा वैकल्पिक होगी। अगर विद्यार्थी अपने अंक सुधारना चाहते हैं या पहले प्रयास में असंतुष्ट रहे हैं, तो वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। दोनों परीक्षाओं के परिणाम की तुलना कर अधिक वाले अंक ही फाइनल रिजल्ट में शामिल किए जाएगे। मूल्यांकन, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल कार्य साल में एक ही बार लिए जाएंगे। छात्र के पास अपनी मेहनत को साबित करने के दो मौके होंगे। छात्र पहले चरण को गंभीरता से लें, ताकि दूसरे अवसर की आवश्यकता न पड़े।
दूसरा चरण परीक्षा के तनाव को करेगा कम
एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि तनाव के चलते कुछ छात्र बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते। इस पहल का उद्देश्य छात्रों पर अनुचित दबाव कम करना और उन्हें अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर प्रदान करना है। छात्रों को अपने अंक सुधारने का दूसरा मौका देकर सीबीएसई छात्र कल्याण शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय कदम उठा रही है। पहले चरण में कम्पार्टमेंट आने पर दूसरी परीक्षा में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीन विषयों में दोबारा परीक्षा का मिलेगा अवसर
परिक्रमा मार्ग स्थित डीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने कहा कि द्वितीय चरण की परीक्षा में विद्यार्थियों को तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे अंक सुधार हो सकेगा। इस वर्ष से अलग से कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की पहली शर्त 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य निर्धारित की गई है। इसलिए विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित रहकर विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लेना चाहिए। विषयों में कठिनाई अनुभव हो, उनका समाधान समय रहते कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें