संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह मनाया गया। ईशान अग्रवाल को मिस्टर फेयरवेल एवं अरहम जैदी को मिस फेयरवेल चुना गया। गर्वित जैन को मिस्टर और उपाधि छाबड़ा को मिस ज्ञानस्थली चुना गया। इनके अलावा सामिया अंजुम को मिस मिस्टीरियस चुना गया।
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने किया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी छात्र-छात्राओं से सत्य और निष्ठापूर्वक कर्म करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रंजीता, तारिक खान, शाइस्ता खान, राहुल, जतिन कोहली, मीनाक्षी अरोरा, ऋतु नंदवानी आदि मौजूद रहे।
-