दो किसानों ने बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के हनुमान चौक स्थित पीएनबी की शाखा प्रबंधक सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो किसानों ने बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया हैं। कोर्ट के आदेश पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
शाहपुर के गांव बरवाला निवासी जोगेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने अपना गन्ना खाईखेड़ी चीनी मिल में सत्र 2016-2017 में बेचा था। मगर, गन्ने का भुगतान उनके खाते में नहीं पहुंचा। परेशान होकर उन्होंने गन्ना अधिकारी से भुगतान के बारे में शिकायत की। गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल से स्पष्टीकरण मांगा। इसमें पता चला कि गन्ना का भुगतान शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित पीएनबी की शाखा को भेजा जा चुका है। आरोप रहा कि अज्ञात व्यक्ति ने पीएनबी के शाखा प्रबंधक से साज करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर 12 लाख 79 हजार 708 रुपये निकाल लिए हैं।
इसके अलावा बरवाला के ही रहने वाले किसान सचदेव ने भी इसी प्रकार 20 लाख 84 हजार 545 रुपये निकाल लिए हैं। दोनों मामलों में पीएनबी के प्रबंधक और अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया गया हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है।
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार निवासी शहनाज परवीन ने अपने बेटे दानिश की पत्नी नाजिया के परिजनों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। ओखला दिल्ली निवासी सादाब, नजर मोहम्मद, शहनाज, सलीम आदि पर घर में घुसकर मारपीट और चार लाख नगद व जेवर ले जाने का आरोप है। पुसिल ने जांच शुरू कर दी है।