पोस्टर मेकिंग में ईशा, गौतम को पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एसडी कॉलेज ऑॅॅफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा ईशा चौधरी पहले स्थान पर रही। आकांक्षा द्वितीय व पूजा रानी तृतीय स्थान पर रहीं। डी फार्मा से गौतम प्रथम, हर्ष वर्मा द्वितीय और प्रवेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी फार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा मानसी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिका द्वितीय और शाहनूर तृतीय स्थान पर रहे। निर्णयक मंडल में प्रवीन कुमार, आसिफ, पल्लवी, राबिया रहे।
कॉलेज निदेशक डा. अरविंद कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के लिए शासन व प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। डा. क्षितिज अग्रवाल, विमल कुमार भारती, सौरभ घोष, ईशान अग्रवाल, चारू भारती, उत्सव वर्मा, सना जैदी, अ़िक्षता, सोनू कुमार, राहुल, अतुल गुप्ता, सुबोघ कुमार, विनय कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार, आरिफ, अमित, अंकित आदि मौजूद रहे।