मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल में भाषण, निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्रों व अध्यापकों ने देश की एकता व अखंडता की शपथ ली।
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भी पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, जिला प्रवक्ता साजिद हसन और पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने विचार व्यक्त किए। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री महेश बंसल, नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, राजीव बालियान, अब्दुल्ला राणा, रामनिवास पाल, पटना बिहार से विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, गौरव जैन, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, डॉ नरेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।