फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर महिला सहित तीन की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान से लौटे तीन लोगों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र में एक महिला सहित तीन व्यक्ति ईरान से जियारत करके लौटे। इनकी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने कोरोना वायरस को लेकर जांच की थी। उसी दिन से इन तीनों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। दिल्ली एयरपोर्ट से तीनों की निगेटिव रिपोर्ट जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को भेजी गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव चितौड़ा निवासी रबाब जैदी तथा मीरापुर क्षेत्र के गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी असगर व फेमीदा जियारत करने के लिए ईरान गए हुए थे। 14 फरवरी को रबाब जैदी लौटे, जबकि 22 दिन पूर्व असगर और फेमीदा भारत लौटे। कोरोना वायरस की आशंका को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तीनों की जांच की गई थी। इन तीनों के घर लौटने को लेकर प्रशासन को आशंका थी। प्रशासन में कई दिन से हड़कंप मचा हुआ था। इन तीनों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि महिला और दोनों पुरुषों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें