फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखेड़ा प्रधान के विकास कार्यों की जांच शुरू

विज्ञापन
गांव सिखेड़ा में प्रधान के विकास कार्यो की जांच करते जिला परियोजना अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सिखेड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच शुरू हो गई है। अनियमितताओं की जांच करने जिला परियोजना अधिकारी ने गांव पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सिखेड़ा गांव के प्रधान विनोद कुमार द्वारा गांव में कराए गए सभी विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को शिकायती पत्र सौंप कर प्रधान द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने की मांग की थी। आरोप था कि प्रधान ने गांव में जो भी विकास कार्य कराए हैं, वह कागजों पर ही दर्शाए गए हैं। डीएम ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार को जिला परियोजना अधिकारी जयसिंह यादव ने गांव सिखेड़ा जाकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की। जांच अधिकारी ने बताया कि कार्यों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी। उधर, गांव प्रधान का कहना है कि गांव में बहुत विकास कार्य कराए गए हैं और जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। सचिव जयवीर का कहना है कि यह शिकायत गांव की राजनीति से प्रेरित है और ऐसा कोई मामला नहीं है। गांव में विकास कार्यों में पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें