फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आईटी एक्ट के मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने पर विवेचक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने आईटी एक्ट के मुकदमे में सभी साक्ष्य एकत्र किए बिना चार्जशीट लगाने के मामले में शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी युवक की पत्नी मुजफ्फरनगर निवासी है। दोनों में विवाद चल रहा है। युवक के ससुर ने अपनी बेटी की ननद पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाई है। उस पर उसके बारे में गलत लिखा है। इस बारे में शहर कोतवाली में उन्होेंने बेटी की नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच सीओ सिटी ने भी की। शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक रूप किशोर शर्मा विवेचक थे। आरोप है कि उन्होंने मुकदमे में चार्जशीट लगा दी थी। जो गलत है।
इस मामले में आरोपी बनाई गई युवती ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से शिकायत कर कहा था कि उसके भाई9भाभी में विवाद है। वह अपने भाई की तरफ से पैरवी कर रही है। इसलिए उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। विवेचक ने गलत तरीके से चार्जशीट की कार्रवाई की है। उसने अपने पक्ष में विवेचक को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। उन्होंने उसकी बात को अनसुना कर दिया। उसके खिलाफ चार्जशीट की कार्रवाई कर दी। इस मामले की जांच सत्य नारायण प्रजापत ने की। उन्होंने विवेचक को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी की। उनके सवालों के जवाब नही दे पाने पर विवेचक की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए एसपी सिटी ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि विवेचक ने मुकदमे के बारे में पूरे साक्ष्य एकत्र नही किए और चार्जशीट लगा दी थी। उधर, बुधवार को गाजियाबाद से आकर युवती ने एसएसपी से मिलकर फिर से शिकायत की तो एसएसपी ने विवेचक को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें