फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ टीम ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जांच की
विज्ञापन

जानसठ। प्रदेश से बाहर रहकर अपने गांवों में लौटे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की शिकायत पर डब्ल्यूएचओ की टीम ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में तीनों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। तीनों की यह प्रारंभिक जांच की गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि गांव कवाल की रहने वाली महिला हरियाणा गई थी व गढ़ी मुझेड़ा की महिला लखनऊ गई थी। गांव नंगला महासिंह का रहने वाला व्यक्ति वाराणसी गया था। इनकी शिकायत किसी ने स्वास्थ्य विभाग से की थी। शिकायत पर सोमवार को महिलाओं सहित तीनों के घर डब्ल्यूएचओ की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पहुंची। टीम के इन तीनों के घर पहुंचने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। महिलाओं सहित तीनों का डब्ल्यूएचओ की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण परीक्षण किया। जांच में महिलाओं सहित तीनों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। जिसको लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें