फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ने उत्तराखंड में जीता गोल्ड मेडल, गांव में जोरदार स्वागत

Sun, 01 Sep 2019 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ने जीता गोल्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव मखियाली निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ने उत्तराखंड में 25 से 31 अगस्त तक हुई उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप के जूनियर व सीनियर इंवेट्स में दो गोल्ड मेडल जीतकर शानदार सफलता हासिल की। नेहा आगामी 12 से 18 सितंबर तक नई दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाले इंटरनेशनल ट्रायल देने के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन


शहर से सटे गांव मखियाली निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर शूटिंग में अब तक कई पदक जीत चुकी है। द वर्ल्ड स्टार एकेडमी की निदेशक रेणू तोमर ने बताया कि हाल ही में नेहा तोमर ने 18वीं उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड में जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 24 से 31 अगस्त तक हुई स्टेट चैंपियनशिप में उत्तराखंड व यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: बागपत की बेटी चुनी गई ऑल राउंड लेडी 'आईपीएस', अमित शाह ने बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल से नवाजा
विज्ञापन


रेणू तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में शूटिंग के सभी इवेंट्स (10 मीटर, 25 मीटर, 50 मीटर, प्वाइंट टू प्वाइंट) में प्रतिस्पर्द्धा कराई गई। इसमें शूटर नेहा तोमर ने जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों के एकल इवेंट्स में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीते। नेहा अब दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आगामी 12 से 18 सितंबर तक होने वाले इंटरनेशनल ट्रायल देने के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार को उत्तराखंड से लौटने के बाद शूटर नेहा तोमर का गांव मखियाली में स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद रहे एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया व राजीव तोमर ने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें