फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंसुलेटर फटे, टाउनहॉल बिजली घर से आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बारिश के चलते नरा बिजली घर के समीप एचटी लाइन के इंसुलेटर में पंक्चर हो गया। जिसके चलते टाउनहॉल बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश के दौरान ही ऊर्जा निगम के कर्मियों ने फॉल्ट ढूंढने का अभियान चलाया। लेकिन एक के बाद एक तीन स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर पाए गए। जिसके चलते करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। बाद में नुमाइश कैंप बिजली घर से जोड़कर टाउनहॉल बिजलीघर को आपूर्ति दी गई।
मंगलवार को करीब 11 बजे नरा बिजलीघर से आने वाली 33केवीए विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। जिस कारण टाउनहॉल बिजली घर से आपूर्ति पा रहे शिव चौक, एसडी मार्केट, झांसी की रानी, रुड़की रोड, सदर बाजार, कलक्ट्रेट सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों की बिजली गायब हो गई। उमस के बीच बिजली न आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालयों सहित निजी प्रतिष्ठानों पर जेनरेटर का सहारा लिया गया। करीब चार घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन्वर्टर भी जवाब देने लगे। एक्सईएन सागर लाल ने बताया कि मेरठ रोड पर नरा बिजली घर के आसपास तीन स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर पाए गए। बताया कि मरम्मत का काम जारी रहा। इस बीच लोगों को राहत देने के लिए अन्य बिजली घर से आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एचटी लाइन पर टूटकर गिरी पेड़ की डाली
मंगलवार को बारिश के दौरान तेज हवा के कारण नुमाइश कैंप पर एक पेड़ की डाली टूटकर एचटी लाइन पर गिर गई। जिस कारण रामपुरम, रहमत नगर, अंबा विहार सहित नुमाइश कैंप क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार यादव निगम कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। बताया कि पेड़ की टहनियां कटवाई गईं। उसके उपरांत तार जुड़वाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें