फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण का पैसा 10 दिन में किसानों के खातों में भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण का पैसा 10 दिन में किसानों के खातों में भेजने के निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त संजय कुमार एवं डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने जिलाधिकारी, एसएसपी एवं अन्य अफसरों के साथ कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण का पैसा 10 दिन में किसानों के खातों में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में कहा कि क्वारंटीन सेंटर एवं आश्रय स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। दिन में कम से कम तीन बार सफाई कराई जाए और सफाई का रोस्टर तय कर चार्ट लगाया जाए। समय- समय पर सैनिटाइज किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ गई है। इसलिए पानी रहित कूलर व ठंडे पानी के लिए क्वारंटीन सेंटर पर घड़ों की व्यवस्था कराई जाए। क्वारंटीन सेंटर पर बच्चों को बिस्किट व केले आदि दिए जाएं। आरोग्य सेतु एप को अधिक से अधिक डाउनलोड कराएं। शाम सात बजे से पेट्रोलिंग व बैरियर लगाकर चेकिंग की जाए। मंडलायुक्त ने कोविड के इतर 15 ग्रामों के किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर भूमि अधिग्रहण की धनराशि किसानों के खातों में पहुंच जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने राशन वितरण, गेहूं खरीद, प्रवासी श्रमिकों को लेकर समीक्षा की। डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें