खतौली के गांव अंतवाड़ा में पहुंचकर अभिनव का सम्मान करते हुए भारतीय गुर्जर परिषद के सदस्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दौड़ प्रतियोगिता में प्रदेश में अभिनव रहा अव्वल
मुजफ्फरनगर, खतौली। राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 में ग्राम अंतवाड़ा के अभिनव ने 1500 सौ मीटर की दौड़ में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करके मंडल का गौरव बढ़ाया। उसके प्रथम आने की सूचना पर बिरादरी के लोगों ने गांव में पहुंचकर उसका गर्म जोशी से स्वागत किया।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में प्रदेश स्तर पर 16 दिसंबर को खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें अभिनव निवासी अंतवाड़ा ने 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनव के गांव पहुंचने पर उसको परिचितों, परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों ने बधाई दी। रविवार को भारतीय गुर्जर परिषद के सदस्य सत्येंद्र आर्य के नेतृत्व में अभिनव को मंडल का नाम रोशन करने पर उनको बधाई दी। बधाई देने वालों में सुशील गुर्जर, महाराज सिंह, सूबेपाल, सोमपाल नागर, जितेंद्र, मोहित शर्मा, राजपाल सिंह, विकास आर्य आदि शमिल रहे।