राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के निशुल्क प्रशिक्
- फोटो : DEVBAND
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी
देवबंद। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में सोमवार को कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के नि:शुल्क प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी गई।
प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र व कम आय परिवारों के बच्चे भी पूर्ण विश्वास के साथ तैयारी कर पाएंगे। डा. लता शर्मा ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर स्थापित किए जाएंगे। प्राध्यापक डा. रेणु ने बताया कि राज्यस्तर पर विभिन्न प्रतियोगिती परीक्षाओं संबंधित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने हेतु ई-लर्निंग प्लेटफार्म की व्यवस्था की जाएगी। डा. धीर सिंह और डा. मदनपाल सिंह ने मुख्यालय पर विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा वचुर्अल कक्षाओं एवं युवाओं हेतु करियर काउंसिलिंग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डा. नितिन कुमार ने भी विचार रखे।