फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उद्यमियों को दी गई जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आईआईए से जुड़े उद्यमियों को जेड सर्टिफिकेशन यानी भारत सरकार की कार्ययोजना जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट (अपव्यय कम कर उत्पादकता बढ़ाना) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

होटल स्वर्ण में एमएसएमई उद्यमियों के लिए जेड सर्टिफिकेशन, लीन मैन्युफैक्चरिंग एवं सीबीसीबी-4 जनरेटर सेट विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उद्यमियों को गुणवत्ता सुधार, आधुनिक तकनीकों तथा पर्यावरणीय मानकों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर सचिव राहुल मित्तल द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया, जबकि कार्यक्रम का परिचय संयुक्त सचिव समर्थ जैन ने प्रस्तुत किया। असिस्टेंट एडवाइजर, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया शरद दत्त कार्यशाला के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट के तहत सरकार की ओर से प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता एवं उद्योगों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने लीन मैन्युफैक्चरिंग यानी उत्पादन में अपव्यय को समाप्त करने की तकनीकों के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाने, लागत कम करने तथा वेस्टेज को नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय भी बताए।
डीजीएम सेल्स एंड मार्केटिंग जाहिद हुसैन ने नवीन सीपीसीबी-4 मानक जनरेटर सेट की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नई तकनीक कम ध्वनि, कम उत्सर्जन तथा रिमोट मॉनिटरिंग सुविधाओं से युक्त है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल एवं अधिक दक्ष साबित हो रही है।
आईआईए के पूर्व अध्यक्ष विपुल भटनागर, राहुल मित्तल, शोभित अग्रवाल, अवनेश यादव, राज शाह, प्रमोद जैन, अंकुर त्यागी, शरद दत्त, करन जैन, डॉ. यशपाल सिंह, नवीन पंवार, अनमोल अग्रवाल, विशाल जालोटा और मनविंदर अरोड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें