डीएस पब्लिक स्कूल में वायु प्रदूषण पर आयेजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रदूषण के कारण और निवारण की दी जानकारी
मुुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार वायु प्रदूषण नियंत्रण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को प्रदूषण नहीं फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या संतोष जैन ने छात्र-छात्राओं को वायु प्रदूषण की गंभीरता एवं इससे होने वाली हानियों के विषय में बताया। स्कूल प्रशासक गगन शर्मा ने इस समस्या की भयावहता को समझाते हुए पिछले दिनों के हालात का जिक्र किया। विद्यार्थियों को बताया कि पेड़ों का अंधाधुंध कटान, कारखानों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का धुआं, एसी, फ्रिज आदि से उत्सर्जित गैसें वायू प्रदूषण का मुख्य कारण हैं। मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रदूषण के कारण एवं निवारण पर निबंधन लिखे। बुधवार को इसी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं बृहस्पतिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आठ, नौ एवं 13 नवंबर को क्रमश: पोस्टर प्रतियोगिता, साइकिल रैली एवं पैदल रैली निकाली जाएगी। विद्यार्थियों ने पराली जलाने से होने वाले वायू प्रदूषण की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। स्कूल कोआर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 13 नवंबर को की जाएगी।