बुढ़ाना। बजाज चीनी मिल भैसाना में आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसलों पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
गोष्ठी में जमुनालाल बजाज फाउंडेशन वर्धा महाराष्ट्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक सचिन बोडे व प्रशांत ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। प्राकृतिक खेती करके किसान कम लागत से अधिकतम पैदावार ले सकता है।
कृषि वैज्ञानिक निलेश ने किसानों को फसलों पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। सभी फसलों के बीज उपचारित करके ही बोने चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के सवालों का जवाब दिया। मौके पर यूनिट हैड जेबी तोमर, गन्ना प्रबंधक देवेंद्र सिंह, सुनील, योगेंद्र सिंह व अनिल सिंह आदि ने किसानों की गन्ने संबंधी समस्या के समाधान का आश्वासन किया। गोष्ठी में करीब सौ किसानों ने प्रतिभाग किया।