फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि क्षेत्र में चौगामा नहर की सफाई व सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। बजाज चीनी मिल का किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। सरकार ने आवारा गोवंश का स्थायी समाधान नहीं किया है। कार्यकर्ताओं ने ट्यूबवेल पर मीटर लगाने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि 15 दिन में किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम की गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन तहसीलदार सतीश चंद बघेल व गन्ना समिति के सचिव बीके राय को दिया। अध्यक्षता ठाकुर घासीराम ने और संचालन कृष्ण कुमार ने किया। मौके पर अनिल राणा, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धीर सिंह, अमरपाल सिंह, बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें